शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में हल्की मजबूती का रुख है।

सेंसेक्स (Sensex) 22,000 के मनोवौज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। 

निफ्टी (Nifty) 6,500 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि अभी इसने दोबारा इस स्तर को पार कर लिया है। 

दोपहर 01:27 बजे सेंसेंक्स 10 अंक यानी 0.05% की बढ़त के साथ 21,930 पर है। निफ्टी (Nifty) 3 अंक यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 6,530 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.51% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.63% की मजबूती है। इस दौरान कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स में 2.88% की मजबूती है। रियल्टी में 2.46%, तेल-गैस में 1.93%, बैंकिंग में 1.41% और पावर में 0.85% की बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 2.37% की गिरावट है। टीईसीके में 1.59%, हेल्थकेयर में 1.32%, धातु में 1.10%, एफएमसीजी में 0.37%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.35% और ऑटो में 0.29% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख