शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,504 पर, सेंसेक्स (Sensex) 35 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 35 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 21,810 पर रहा। निफ्टी 11 अंक यानी 0.17% की बढ़त के साथ 6,504 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.02% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.23% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.34% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में गिरावट बढ़ी। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 21,573 और निफ्टी 6,433 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि, कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6,500 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,853 और निफ्टी 6,518 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.85% की मजबूती रही। रियल्टी में 1.00%, ऑटो में 0.94%, हेल्थकेयर में 0.81%, पावर में 0.50%, धातु में 0.45%, एफएमसीजी में 0.35% और तेल-गैस में 0.25% की बढ़त रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.68%, टीईसीके में 0.56%, आईटी में 0.40% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.25% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2014) 

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख