शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर उछले

शेयर बाजार में सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 620.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:43 बजे यह 5.99% की मजबूती के साथ 622.05 रुपये पर है। 

सन फार्मा ने रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस समझौते के तहत रैनबैक्सी के शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर सन फार्मा के 0.8 शेयर मिलेंगे। यह सौदा लगभग 3.2 अरब डॉलर में पूरा होगा। इस अधिग्रहण के पूरा हो जाने के बाद सन फार्मा विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी स्पेशियलिटी जेनरिक फार्मा कंपनी बनेगी। हालाँकि यह सौदा 2014 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।गौरतलब है कि जापानी कंपनी दायची सांक्यो (Daiichi Sankyo) ने साल 2008 में रैनबैक्सी को 450 अरब डॉलर में खरीदा था। फिलहाल दायची के पास रैनबैक्सी के 63.5% शेयर हैं। इस सौदे के बाद सन फार्मा में दायची के 9% शेयर होंगे। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख