शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,818 पर, सेंसेक्स (Sensex) 136 अंक चढ़ा


कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तरों पर रहे।

निफ्टी (Nifty) 6,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 136 अंक यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,765 पर रहा। निफ्टी 38 अंक यानी 0.56% चढ़ कर 6,818 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.84% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.38% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 6,800 के स्तर को पार कर गया। इसके दौरान बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। निफ्टी 6,800 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों से घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 6,800 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 22,796 और निफ्टी 6,825 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.91% का फायदा पहुँचा। धातु में 2.23%, बैंकिंग में 1.34% और ऑटो में 1.33% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.42%, पावर में 0.37% और तेल-गैस में 0.19% की बढ़त रही। हेल्थकेयर में 0.04% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.68%, एफएमसीजी में 0.39%, रियल्टी में 0.28% और टीईसीके में 0.18% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख