शेयर मंथन में खोजें

क्रिसिल (Crisil) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में क्रिसिल (Crisil) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1277.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया।

जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 4.5% तक चढ़ गया है। दोपहर 2:30 बजे यह 1.33% की बढ़त के साथ 1253.60 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में क्रिसिल का कंसोलिडेटेड मुनाफा 38% बढ़ कर 69 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 50 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% बढ़ कर 309 करोड़ रुपये रही, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 255 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख