शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 341.55 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:11 बजे यह 9.47% की मजबूती के साथ 333.65 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि टाटा कम्युनिकेशंस की निवेशित कंपनी नियोटेल (Neotel) ने एक समझौता किया है।  इस समझौते के अनुसार वोडाकॉम एसए (Vodacome SA) ने 7 अरब दक्षिण अफ्रीकी रैंड की इंटरप्राइज वैल्यू के अनुसार नियोटेल के 100% शेयरों का अधिग्रहण किया है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की अग्रणी दूरसंचार कंपनी नियोटेल में टाटा कॉम ने निवेश किया है। (शेयर मंथन, 20 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख