शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) में हल्की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला, लेकिन अंत में यह इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 14 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 24,377 पर रहा। निफ्टी 12 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 7,275 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.95% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.74% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 3.06% की तेजी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और टीईसीके में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 7,300 के स्तर से ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 24,587 और निफ्टी 7,354 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 7,300 के स्तर से नीचे लुढ़का। इस दौरान सेंसेक्स 24,300 और निफ्टी 7,248 दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। यूरोपीय बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन आखिरी मिनटों में यह दोबारा लाल निशान पर फिसल गया। हालाँकि अंत में यह सँभल कर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.89% की तेजी रही। टीईसीके में 2.40%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.37%, आईटी में 2.11%, धातु में 1.61% और हेल्थकेयर में 1.48% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.77%, पावर में 0.33%, कैपिटल गुड्स में 0.17% और ऑटो में 0.03% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 3.26% और बैंकिंग में 0.77% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 20 मई 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख