शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) : तकनीकी खराबी की वजह से कारोबार बंद

आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कारोबार बंद कर दिया गया है।

बीएसई के मुताबिक तकनीकी खराबी की वजह से भाव अपडेट नहीं होने से सभी सेगमेंट में कारोबार रोक दिया गया है। एचसीएल टेक (HCL Tech) की टीम नेटवर्क आउटेज को सुलझाने के लिए काम कर रही है। बीएसई के मुताबिक जल्द ही समस्या को दूर कर ट्रेडिंग दोबारा शुरू की जायेगी।

बीएसई में तकनीकी खराबी से पहले हुए सौदे रद्द किये जायेंगे और नये प्री-ओपन सत्र के साथ कारोबार दोबारा शुरू होगा।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी सेगमेंट में कारोबार जारी है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख