शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) में हल्की गिरावट

लगातार चार दिनों की मजबूती के बाद आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। 

तकनीकी खराबी की वजह से आज सुबह बीएसई के सभी सेगमेंट में कारोबार बंद कर दिया गया। दोपहर के समय बीएसई में दोबारा कारोबार शुरू हुआ। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7,755 पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 17 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 25,824 पर रहा। निफ्टी 10 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 7,715 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.12% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.17% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.14% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और तेल-गैस में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँचने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 25,999 और निफ्टी 7,755 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि इसके बाद तकनीकी खराबी की वजह से बीएसई में सौदे नहीं हो पा रहे थे, इसलिए बीएसई ने अपने सभी सेगमेंट में कारोबार बंद कर दिया था लेकिन वहीं एनएसई में कारोबार जारी रहा। इस दौरान निफ्टी बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद निफ्टी में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव रहा। दोपहर के कारोबार में बीएसई में एक बार फिर कारोबार शुरू हुआ, लेकिन कारोबार के शुरू होते ही बाजार लाल निशान पर फिसल गया। आज दिन भर बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 25,794 और निफ्टी 7,707 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.47% की गिरावट रही। तेल-गैस में 1.19%, पावर में 0.86%, धातु में 0.55%, बैंकिंग में 0.28% और कैपिटल गुड्स में 0.04% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.12% की मजबूती रही। ऑटो में 0.80%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59%, आईटी में 0.34%, एफएमसीजी में 0.28% और टीईसीके में 0.15% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख