शेयर मंथन में खोजें

फैक्ट (Fact) के शेयर उछले

शेयर बाजार में फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स त्रावणकोर (Fertilizers & Chemicals Travancore) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 43.20 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:25 बजे यह 5.23% की बढ़त के साथ 42.25 रुपये पर है। 

बाजार में ऐसी खबर है कि सरकार कंपनी की वित्तीय हालत में सुधार के लिए लगभग 990 करोड़ रुपये का रियायती पैकेज देगी। इस पैकेज में शामिल 300 करोड़ रुपये पर ब्याज मुक्त ऋण, ग्रांट के रूप में 150 करोड़ रुपये, बेहतर ऋण के लिए 282 करोड़ रुपये और अधूरी ब्याज राशि के लिए 160 करोड़ रुपये शामिल हैं। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख