शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में कौन-से दो शेयर हटेंगे निफ्टी से?

एनएसई सितंबर 2014 के दूसरे पखवाड़े में होने वाली छमाही समीक्षा में दो शेयरों को निफ्टी से हटा सकता है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिन दो शेयरों के निफ्टी से हटने का ज्यादा जोखिम लग रहा है, वे हैं डीएलएफ और जिंदल स्टील ऐंड पावर। इस समय डीएलएफ 88 करोड़ रुपये और जिंदल स्टील 107 करोड़ रुपये की फ्री फ्लोट बाजार पूँजी (मार्केट कैप) के साथ निफ्टी में सबसे निचले दो स्थानों पर हैं। फ्री फ्लोट वेटेज के आधार पर देखें तो डीएलएफ का भारांक केवल 0.31% और जिंदल स्टील का भारांक 0.37% है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे कम फ्री फ्लोट वेटेज के साथ-साथ लगातार बाजार से धीमे प्रदर्शन के कारण डीएलएफ को निफ्टी से हटाये जाने की काफी संभावना है। साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिंदल स्टील को निफ्टी से हटाने का विचार किया जा सकता है, क्योंकि इसकी तुलना में निफ्टी जूनियर में मौजूद जेएसडब्लू स्टील समान क्षेत्र से है और इसकी बाजार पूँजी जिंदल स्टील ऐंड पावर की तुलना में लगभग दोगुनी है। 

इन दो नामों के हटने पर निफ्टी में इनकी जगह ले सकने वाले संभावित नामों में जेएसडब्लू स्टील और आइडिया की दावेदारी को ऊँचा बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी जूनियर में जेएसडब्लू स्टील का भारांक सबसे ज्यादा है। यस बैंक की भी दावेदारी बन सकती थी, लेकिन इसकी संभावना कम है क्योंकि निफ्टी में पहले से ही बैंकिंग क्षेत्र का भारांक सबसे ज्यादा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख