शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) सुबह 200 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार ने अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच नये हफ्ते की मजबूत शुरुआत की है।

शुरुआती घंटे के दौरान बीएसई के सेंसेक्स (Sensex) ने 200 अंकों से ज्यादा की मजबूती हासिल कर ली है। सुबह करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 210 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 27,237 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 56 अंक या 0.69% मजबूती के साथ 8143 पर है। छोटे-मँझोले शेयरों में भी बढ़त का ही रुझान है। मँझोले शेयरों के सूचकांक बीएसई मिडकैप में 0.45% की बढ़त है, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 1.10% मजबूती दिखा रहा है।  

क्षेत्रवार देखें तो तेल-गैस (1.34%), एफएमसीजी (1.27%), कैपिटल गुड्स (0.86%), स्वास्थ्य-सेवा (0.71%), टीईसीके (0.67%), आईटी (0.62%), पावर (0.61%), धातु यानी मेटल (0.56%), बैंकेक्स (0.51%) और ऑटो (0.48%) सूचकांकों में मजबूती चल रही है। दूसरी ओर रियल एस्टेट (0.46%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-0.14%) क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं। (शेयर मंथन, 8 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख