शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) और (Nifty) नये रिकॉर्ड स्तरों पर

भारतीय शेयर बाजार ने नये हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत की है और नये उच्चतम स्तरों पर पहुँच गया है।

सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने 1% से ज्यादा की उछाल दर्ज की, नये रिकॉर्ड स्तरों तक पहुँचे और रिकॉर्ड बंद भाव पर भी रहे। सेंसेक्स 293 अंक या 1.08% की बढ़त दर्ज कर 27,320 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 87 अंक या 1.08% की मजबूती हासिल कर 8,174 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयरों में और भी ज्यादा जोश दिखा। बीएसई मिडकैप सूचकांक ने 1.29% की बढ़त दर्ज की तो स्मॉलकैप सूचकांक 2.11% उछल गया।

बाजार में इस उछाल के बीच तकनीकी विश्लेषकों ने अपने ऊपरी लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है। प्रकाश गाबा का कहना है कि निफ्टी ने 8050 के तकनीकी सहारे को अच्छी तरह बचाये रखा है। उनके मुताबिक अब निफ्टी का अगला तार्किक लक्ष्य 8218-8234 का है। इन स्तरों को निफ्टी के लिए अगली बाधा के रूप में भी देखा जा सकता है। वहीं नीचे अब इसके लिए पहला सहारा 8132 का है।    

शेयर बाजार में यह तेजी चौतरफा कही जा सकती है। बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़ कर दूसरा कोई भी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में नहीं रहा। सबसे जोरदार तेजी तेल-गैस सूचकांक में रही जो 1.79% की उछाल दर्ज करने में सफल रहा। एफएमसीजी (1.4%), बैंकेक्स (1.38%), पूँजीगत वस्तु या कैपिटल गुड्स (1.29%), धातु या मेटल (1.25%), पीएसयू (1.25%), आईटी (1.22%) और टीईसीके (1.2%) भी अच्छी मजबूती के साथ चले।

हेल्थकेयर में भी करीब 1% की तेजी रही। इसके बाद ऑटो (0.79%) और रियल्टी (0.77%) का स्थान रहा। इन्फ्रा सूचकांक में 0.63% की तेजी आयी, जबकि बिजली सूचकांक में 0.26% की हल्की बढ़त दिखी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक 0.22% के नुकसान पर रहा। (शेयर मंथन, 8 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख