शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।  चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) की न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में शानदार लिस्टिंग रही। 

कारोबार के अंत में डॉव जोंस हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। डॉव जोंस 14 अंक यानी 0.08% की बढ़त के साथ 17,280 पर रहा। नैस्डैक 14 अंक यानी 0.30% की कमजोरी के साथ 4,580 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 1 अंक यानी 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 2,010 पर एकदम सपाट बंद हुआ। 

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.7% और एसऐंडपी 500 में 1.3% की मजबूती दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.3% की कमजोरी रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.62 डॉलर गिर कर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 6.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,226.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख