शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) फिसल गया 28,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबार में सुबह हरियाली के साथ शुरुआत की, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की चपेट में आ गया।

सेंसेक्स सुबह-सुबह 28,000 के ऊपर टिकने की कोशिश करता रहा, लेकिन पहले घंटे में ही इसके नीचे आ गया। इसके बाद दिन में कई बार इसने 28,000 के ऊपर लौटने की कोशिश की, मगर टिक पाने में नाकाम रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में यह कुछ देर के लिए 27,850 के भी नीचे चला गया और बाजार बंद होने पर यह 68 अंक या 0.24% नीचे 27,941 पर रहा।

इसी तरह निफ्टी सुबह के शुरुआती मिनटों में 8,400 को पार करने के लिए जूझता रहा और ऊपर 8,408 तक चढ़ा। लेकिन इसके बाद यह लाल निशान में चला गया और दिन का ज्यादातर समय इसने लाल निशान में ही गुजारा। अंतिम घंटे में यह 8,320 तक फिसल गया और बाजार बंद होने पर 25 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 8,358 पर रहा। 

छोटे-मँझोले सूचकांक भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.22% की कमजोरी रही। एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.64% नीचे बंद हुआ। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी तेल-गैस सूचकांक में रही जो 1.63% गिरावट के साथ बंद हुआ। साथ ही रियल एस्टेट में 1.44%, धातु (मेटल) सूचकांक में 0.76%, बैंक सूचकांक में 0.71%, बिजली (पावर) सूचकांक में 0.44% और ऑटो सूचकांक में 0.39% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर आईटी सूचकांक 0.99% और हेल्थकेयर सूचकांक 0.56% में की बढ़त दर्ज की गयी। 

(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख