शेयर मंथन में खोजें

चीनी (Sugar) कंपनियों के शेयर चढ़े

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा एथेनॉल की कीमतों में इजाफे की खबर से शेयर बाजार में चीनी (Sugar) कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

 

एथेनॉल की कीमत 27 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा कर 49.50 रुपये प्रति लीटर तक कर दी गयी है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों को पेट्रोल में 5% एथेनॉल मिलाना जरूरी है, जिसे वह चीनी कंपनियों से खरीदती हैं। 

शेयर बाजार में मवाना शुगर्स (Mawana Sugars) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 12:42 बजे यह 6.83% की बढ़त के साथ 11.73 रुपये पर है।

बीएसई में श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। यह 5.93% की बढ़त के साथ 17.85 रुपये पर है।

शेयर बाजार में धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) के शेयर भाव में मजबूती है। बीएसई में यह 4.05% की मजबूती के साथ 47.50 रुपये पर है। 

बीएसई में धारानी शुगर्स ऐंड केमिकल्स (Dharani Sugars & Chemicals) का शेयर 4.99% की मजबूती के साथ यह 20 रुपये पर है।  (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख