शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में तीन सालों की सबसे बड़ी उछाल

कल अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार तेजी रही और इसने तीन सालों की सबसे बड़ी उछाल दर्ज की।

ब्याज दरों को बढ़ाने में धीमी गति से चलने के फेडरल रिजर्व के संकेतों से बाजार में उत्साह दिखा। बुधवार को फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जेनेट येलेन ने कहा था कि 2015 की पहली तिमाही में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं दिखती है। ब्याज दरें नहीं बढ़ाने के फैसले से बुधवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी थी, मगर गुरुवार की तेजी उससे भी बड़ी रही। गुरुवार को डॉव जोंस 421 अंक यानी 2.43% की जोरदार मजबूती के साथ 17,778 पर रहा। नैस्डैक 104 अंक यानी 2.24% चढ़ कर 4,748 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 48 अंक यानी 2.40% की मजबूती के साथ 2,061 पर बंद हुआ।

इससे पहले बाजार में यह चिंता थी कि विश्व अर्थव्यवस्था में धीमेपन के संकेतों के बीच फेडरल रिजर्व आने वाले दिनों में जल्दी ही ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला शुरू तो नहीं कर देगा। लेकिन फेडरल रिजर्व के स्पष्टीकरण से निवेशकों की चिंताएँ कुछ कम हुईं, जो हाल में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रूस में मची उथल-पुथल से घबराये हुए थे। कच्चे तेल की कीमतों में तीखी गिरावट के कारण पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजार काफी फिसल गया था।  (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख