शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,324 पर, सेंसेक्स (Sensex) 330 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 330 अंक यानी 1.21% की मजबूती के साथ 27,702 पर रहा। निफ्टी 99 अंक यानी 1.20% चढ़ कर 8,324 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.85% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.35% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.92% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से पावर और बैंकिंग-एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 8,300 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 27,725 और निफ्टी 8,331 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से पावर को सबसे ज्यादा 1.48% का फायदा हुआ। बैंकिंग-एफएमसीजी क्षेत्रों में 1.47% व 1.47%, ऑटो में 1.40%, कंज्यमूर ड्यूरेबल्स में 1.33%, धातु में 1.28%, तेल-गैस में 1.18%, रियल्टी में 1.06% और हेल्थकेयर में 0.90% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.24%, कैपिटल गुड्स में 0.16% और आईटी में 0.13% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख