शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।

यूटिलिटी शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 18,054 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33 अंक यानी 0.70% की मजबूती के साथ 4,807 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 7 अंक यानी 0.33% की बढ़त के साथ 2,089 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 1.14% की मजबूती रही। एसएंडपी 500 तो 0.9% चढ़ गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.9% की बढ़त रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.70 डॉलर गिर कर 55.14 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना चढ़ गया है। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 22.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,196.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख