शेयर मंथन में खोजें

एचडीआईएल (HDIL) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (HDIL) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 71.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:42 बजे यह 4.51% की बढ़त के साथ 70.75 रुपये पर है। 

मुंबई उच्च न्यायालय (HC) ने एचडीआईएल और इसके निदेशकों को बड़ी राहत दी है। मुंबई की एसआरए (SRA) परियोजना के संदर्भ में दायर की गयी एफआईआर को कंपनी ने न्यायालय में चुनौती दी थी। मुंबई उच्च न्यायालय ने कंपनी को इस मामले में फिलहाल अंतरिम राहत दे दी है। 

गौरतलब है कि साल 2005-2006 में सरकारी (एसआरए) अधिकारियों ने एचडीआईएल और इसके निदेशकों के खिलाफ बांद्रा के मोतीलाल नेहरू नगर में एसआरए योजना में धांधली की वजह से एफआईआर दायर की थी। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख