शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,246 पर, सेंसेक्स (Sensex) 154 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 154 अंक यानी 0.57% की मजबूती के साथ 27,396 पर रहा। निफ्टी 46 अंक यानी 0.56% चढ़ कर 8,246 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.86% की बढ़त रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.53% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.87% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि जल्द ही बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। इसके बाद जैसे-जैसे बाजार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से धातु को सबसे ज्यादा 2.36% का फायदा हुआ। ऑटो में 1.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.02%, हेल्थकेयर में 0.87%, एफएमसीजी में 0.77%, पावर में 0.76%, तेल-गैस में 0.69%, आईटी में 0.68%, रियल्टी में 0.61%, कैपिटल गुड्स में 0.55% और टीईसीक में 0.46% की मजबूती रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.15% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख