शेयर मंथन में खोजें

आज के कारोबार में चर्चा में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। 

इंफोसिस (Infosys) - आज शेयर बाजार में इन्फोसिस के शेयर पर नजर रखी जा सकती है। कंपनी अमेरिका में सीएसआर (CSR) संचालन का विस्तार करने जा रही है। 

स्पाइसजेट (Spicejet) - एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने 31 दिसंबर 2014 तक स्पाइसजेट को 3.1 करोड़ डॉलर जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्पाइसजेट ने उड़ानों के रद्द करने की तारीख बढ़ा दी है। अब स्पाइसजेट की उड़ाने 31 जनवरी तक रद्द रहेंगी। 

जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स (JSW Holdings) - कंपनी को 2,500 करोड़ के लेन-देन प्रस्ताव को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गयी है। 

वोकहार्ट (Wockhardt) - दवा निर्माता कंपनी वोकहार्ट अमेरिकी बाजार से मेटोप्रोलोल सकीनेट की 11,18,400 गोलियों का स्वैच्छिक रूप से रिकॉल कर रही है।  

मंगलौर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) - जुएरी समूह मैंगलोर केमिकल्स में 36.56% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए 398.2 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) - कंपनी अमेरिकी बाजार से बेंजोनेटेट दवाओं की 58,920 बोतलों का रिकॉल कर रही है। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) - एचयूएल ने एचडीएफशी को मुंबई स्थित अपना लीवर हाउस 300 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) - कंपनी के शेयरधारकों ने एफआईआई निवेश की सीमा 24% से बढ़ कर 49% किये जाने के प्रस्तावको मंजूरी दी है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख