शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,283 पर, सेंसेक्स (Sensex) 96 अंक ऊपर

आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 96 अंक यानी 0.35% की मजबूती के साथ 27,499 पर रहा। निफ्टी 34 अंक यानी 042% की बढ़त के साथ 8,283 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.91% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.06% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.11% की तेजी रही। क्षेत्रों के लिहाज से पावर और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार चढ़ता चला गया। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती की रफ्तार कम हुई, लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार ने एक बार फिर मजबूती बढ़ायी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की रफ्तार बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 27,527 और निफ्टी 8,291 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से पावर को सबसे ज्यादा 1.02% का फायदा हुआ। रियल्टी में 1.01%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.93%, हेल्थकेयर में 0.72%, तेल-गैस में 0.70%, टीईसीके में 0.68%, कैपिटल गुड्स में 0.58% धातु में 0.55%, आईटी में 0.49%, बैंकिंग में 0.44% और एफएमसीजी में 0.32% की मजबूती रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.28% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख