शेयर मंथन में खोजें

बजट के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 141 अंक बढ़कर बंद

शेयर बाजार में बजट के दिन तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

कारोबार के शुरूआत में बाजार में बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन बजट भाषण के साथ बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज सेंसेक्स का दिन का उच्चतम स्तर 29,560 (कल के बंद स्तर से 340 अंक ऊपर) और न्यूनतम स्तर 28,882 (कल के बंद स्तर से 338 अंक नीचे) रहा।

आज सेंसेक्स 141.38 अंक यानि 0.48% बढ़कर 29,361 पर बंद हुआ। दिन के न्यूनतम स्तर के मुकाबले सेंसेक्स में 479 अंक की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा तेजी एक्सिस बैंक में देखने को मिली शेयर 8.15% बढ़कर बंद हुआ। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में सनफार्मा में 3.62%, टाटा मोटर्स में 3.15%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.15% की बढ़त देखने को मिली है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी में देखने को मिली शेयर 8.27% गिरकर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 11 शेयरों में 1% से ज्यादा बढ़त हुई वहीं 30 में से 24 शेयर बढ़कर बंद हुए। पूरे बाजार की बात करें तो बीएसई पर कुल शेयरों में से 43% शेयर बढ़कर बंद हुये हैं। वहीं आज के कारोबार में निफ्टी 57 अंक यानि 0.65% बढ़कर 8,901 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में आज 37 शेयर बढ़कर बंद हुए वहीं 12 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। सेक्टर की बात करें तो आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सूचकांक में देखने को मिली है। बैंकिंग सूचकांक 3.27% बढ़कर बंद हुआ है। वहीं ऑटो सेक्टर के सूचकांक में 1.08% की बढ़त देखने को मिली है। (शेयर मंथन 28 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख