शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक सौदा : एनटीपीसी (NTPC) का लक्ष्य 154

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) ने इस हफ्ते के लिए तकनीकी सौदे के रूप में एनटीपीसी (NTPC) को खरीदारी के लिए चुना है।

इसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनटीपीसी के शेयर में काफी बिकवाली आ चुकी है और अब यह अपने पिछले समर्थन स्तरों के पास आ चुका है। साप्ताहिक चार्ट पर यह हाल में एक गिरती पट्टी (चैनल) के अंदर चलता रहा है और इस समय यह इस पट्टी की निचली रेखा को छू रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि इस शेयर को 138-140 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 140.05 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 154 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य बनता है। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 130 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 130 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख