शेयर मंथन में खोजें

सुरक्षा मंजूरी को लेकर सन टीवी (Sun TV) के शेयर में भारी गिरावट

गृह मंत्रालय द्वारा सन टीवी नेटवर्क के 33 चैनलों को सुरक्षा मंजूरी देने से इन्कार करने के कारण सन टीवी के शेयर में आज 27.5% तक की भारी गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में चल रही अटकलों के मुताबिक भ्रष्टाचार, अवैधानिक टेलीफोन एक्सचेंज और मनी लॉन्ड्रिंग आदि गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोपों के कारण गृह मंत्रालय ने सन टीवी के चैनलों को सुरक्षा मंजूरी देने से मना कर दिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ एफआईआर (FIR) के मद्देनजर दयानिधि मारन के बड़े भाई कलानिधि मारन की कंपनी सन टीवी के शेयरों में यह भारी गिरावट देखने को मिली है। दयानिधि मारन पर यह आरोप है कि उन्होंने एयरसेल के मालिक शिवशंकरन को इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी टी. आनंद कृष्णा की मलेशिया की कम्पनी मैक्सिस समूह को बेचने के लिए मजबूर किया।
आज सुबह से ही सन टीवी के शेयर में भारी गिरावट चल रही है। हालाँकि यह निचले स्तरों से थोड़ा सँभला है। सुबह के शुरुआती कारोबार में ही यह 258 रुपये तक फिसल गया था, जहाँ यह पिछले बंद स्तर 356.35 रुपये की तुलना में 27.6% नीचे था। दोपहर करीब 1.45 बजे यह शेयर 75 रुपये या 21.05% की गिरावट के साथ 281.35 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख