शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार साल 2015 के निचले स्तर पर, सेंसेक्स (Sensex) 245 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार छठे दिन गिरावट रही और इसके प्रमूख सूचकांक कैलेंडर वर्ष 2015 के अब तक के सबसे निचले बंद स्तर पर आ गये।

बीएसई में सेंसेक्स (Sensex) 245 अंक या 0.92% की कमजोरी के साथ 26,523 पर बंद हुआ। यह 20 अक्टूबर 2014 के बाद से इसका सबसे निचला बंद स्तर है। एनएसई में निफ्टी (Nifty) 71 अंक या 0.87% नीचे 8,004.15 पर बंद हुआ। निफ्टी के लिए यह इसका 17 दिसंबर 2014 से अब तक का सबसे निचला बंद भाव है। सुबह बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की थी, जिसमें सेंसेक्स 26,814 और निफ्टी 8,124 के स्तर पर खुला था। मगर इसके बाद बाजार लगातार नीचे फिसलता रहा। सेंसेक्स ने 26,472 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी का दिन का निचला स्तर 8031 रहा।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 1.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.42% की गिरावट दर्ज हुई। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 1.54% नीचे रहा, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.71% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार में बिकवाली की चौतरफा मार दिखी, जिसमें सभी क्षेत्रीय सूचकांक कमजोर ही रहे। सुबह के कारोबार में हल्की मजबूती दिखा रहा धातु सूचकांक बाजार बंद होने के समय सबसे ज्यादा गिरने वाले क्षेत्रीय सूचकांकों में से एक रहा। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.94% की गिरावट आयी, जबकि धातु सूचकांक 1.73% टूटा। बीएसई के तेल-गैस सूचकांक में 1.55%, एफएमसीजी सूचकांक में 1.52% और हेल्थकेयर में 1.17% की गिरावट रही। इसके अलावा रियल्टी (-0.98%), ऑटो (-0.96%), पावर (-0.79%), कैपिटल गुड्स (-0.78%), बैंकिंग (-0.74%) और आईटी (-0.42%) क्षेत्रों के सूचकांक भी लाल निशान में ही रहे। (शेयर मंथन, 08 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख