शेयर मंथन में खोजें

मजबूत शुरुआत के बाद फिसला बाजार, निफ्टी (Nifty) 8000 के करीब

अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार आज सुबह तेजी के साथ खुला, मगर कुछ देर के बाद लाल निशान में आ गया। बीएसई में सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,840 की तुलना में 26,960 पर खुला और शुरुआती मिनटों में ही 27,000 तक चढ़ा। मगर इस अच्छी शुरुआत को बाजार आगे नहीं बढ़ा पाया और वहाँ से फिसलने लगा। करीब घंटे भर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स लाल निशान में आ गया। सुबह लगभग 11.30 बजे सेंसेक्स 251 अंक या 0.94% के नुकसान के साथ 26,590 पर है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 88 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 8036 पर चल रहा है। 
छोटे-मँझोले शेयर भी आज दबाव में नजर आ रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.32% की और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की गिरावट नजर आ रही है। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.51% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.32% नीचे चल रहा है। 
 क्षेत्रवार देखें तो रियल्टी (0.16%) और एफएमसीजी (0.25%) को छोड़ कर लगभग सभी क्षेत्रों के शेयर कमजोर चल रहे हैं। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में बीएसई ऑटो 1.26%, बैंकेक्स 1.02%, पावर 0.85%, आईटी 0.65%, तेल-गैस 0.56%, टीईसीके 0.51%, कैपिटल गुड्स 0.45%, कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.43% और धातु (मेटल) सूचकांक 0.43% नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख