शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 8000 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह तेजी के साथ शुरुआत की, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक टिकी न रह सकी। शुरुआती घंटे के बाद ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लाल निशान में आ गये और उसके बाद लगातार गिरावट बढ़ती गयी। बीएसई (BSE) में सेंसेक्स 470 अंक या 1.75% की गिरावट के साथ 26,370 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी दिसंबर 2014 के बाद से पहली बार 8000 के नीचे बंद हुआ। यह 159 अंक या 1.96% की गिरावट के साथ 7,965 के निचले स्तर पर आ गया। आज सुबह सेंसेक्स 26,960 पर और निफ्टी 8,157 के स्तर पर खुले। इसके कुछ ही समय बाद सेंसेक्स ने 27,000 का स्तर पार किया। लेकिन बाद में लगातार ही बाजार लाल निशान में टिका रहा और पूरे सत्र में मंदी दिखाई दी। बाजार बंद होने से लगभग एक घंटे पहले निफ्टी 8,000 से नीचे आ गया। 
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी तीखी गिरावट दर्ज हुई। बीएसई मिडकैप में 1.78% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.55% की कमजोरी आयी। साथ ही एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 1.69% नीचे रहा और सीएनएक्स स्मॉलकैप भी 1.74% के नुकसान के साथ बंद हुआ।
सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में ही रहे। जहाँ ऑटो (2.37%), बैंकिंग (2.37%), पावर (2.31%), बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.03%), बीएसई रियल्टी (1.96) और कैपिटल गुड्स में (1.80%) की गिरावट दर्ज हुई। वहीं बीएसई आईटी (1.47%), तेल-गैस सूचकांक (1.42%), टीईसीके (1.30%), हेल्थकेयर (1.28%), धातु सूचकांक (1.23%) और एफएमसीजी सूचकांक (0.96%) में भी गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 11 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख