शेयर मंथन में खोजें

ग्रीस को लेकर चिंता से एशियाई बाजारों की मंद शुरुआत

सोमवार की सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार (Asian Markets) कमजोरी के साथ खुले हैं, क्योंकि बाजार में ग्रीस (Greece) के संभावित डिफॉल्ट यानी ऋण अदायगी में चूक को लेकर चिंता बन गयी है। ब्रसेल्स में इस बारे बातचीत नाकाम हो गयी है। पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने यह कह कर बातचीत रोक दी कि इसमें कोई प्रगति नहीं हो पा रही है। ग्रीस को मिली राहत की अवधि पूरी होने में अब केवल दो हफ्ते बाकी हैं। यह आशंका अब तेज हो रही है कि कहीं ग्रीस को यूरो क्षेत्र से बाहर जाने की नौबत न आ जाये। 
इन आशंकाओं के बीच आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों के प्रमुख सूचकांकों ने लाल स्तर में शुरुआत की है और उसके बाद कमजोर ही चल रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह लगभग 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.23% नीचे है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.83% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.11% की गिरावट दिख रही है। साथ ही चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) लगभग 1.7% के नुकसान पर है। (शेयर मंथन, 15 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख