शेयर मंथन में खोजें

सुस्त शुरुआत के बाद हरे निशान में आया भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार आज सप्ताह के पहले दिन मंदी के साथ शुरुआत करने के बाद हरियाली में आ गया, मगर ऊपरी स्तरों पर टिकने में भी इसे परेशानी हो रही है। सेंसेक्स 32 अंक या 0.12% की तेजी के साथ 26,457 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 7,991 पर चल रहा है। 7,986.60 से शुरू निफ्टी ने महज आधी घंटे के कारोबार में ही 8000 का स्तर पार करने के बाद फिर से 8000 के नीचे आ गयी है।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल जहा है। बीएसई मिडकैप में 0.28% की बढ़त दिखाई दे रही है। साथ ही बीएसई स्मॉलकैप में 0.45% की तेजी नजर आ रही है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.87% की बढ़त दिख रही है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.84% ऊपर चल रहा है।  
क्षेत्रवार देखें तो  बैकिंग (-0.13%) और पावर -(0.06%) क्षेत्र को छोड़ कर सभी क्षेत्रों के शेयरों में तेजी है। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में कैपिटल गुड्स 1.29%, हेल्थकेयर 0.90%, रियल्टी में 0.82%, तेल-गैस 0.80%, बीएसई ऑटो 0.56%, टीईसीके 0.41%, एफएमसीजी में 0.34%, कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.34% और आईटी 0.32% की बढ़त देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 15 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख