शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार की मंद शुरुआत, निफ्टी 8000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार की सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 26,519 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में 8,004 पर खुला निफ्टी (Nifty) इस समय 24 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ फिर से 8000 स्तर के नीचे आकर 7,989 पर चल रहा है। 
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल जहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.01% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की गिरावट है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.01% की बढ़त है, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.08% नीचे चल रहा है।  
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में तेल-गैस की (0.12%) बढ़त को छोड़ कर सभी क्षेत्रों के सूचकांक नीचे हैं। बीएसई बैकिंग (-0.70%), रियल्टी (-0.66%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.51%), एफएमसीजी (-0.39%), पावर (-0.30%), हेल्थकेयर (-0.26)%, कैपिटल गुड्स (-0.19%), ऑटो (-1.15%), टीईसीके (-0.14%), मेटल (-0.06%), और आईटी (-0.05%) कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख