शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में मजबूती, निफ्टी फिर 8000 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार में आज दोपहर तक कमजोरी बनी रही, मगर आखिरी एक-डेढ़ घंटे में अचानक उभरी खरीदारी से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 26,587 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,004 के स्तर पर खुले। दोपहर करीब दो बजे सेंसेक्स ने 26,380 और निफ्टी ने 7,952 के निचले स्तर को छुआ। लेकिन इसके बाद अंतिम घंटे के कारोबार में आयी उछाल के बाद सेंसेक्स 100 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 26,687 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 8,047 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी तेजी का रुख दिखा। बीएसई मिडकैप में 0.76% की बढ़त रही और बीएसई स्मॉलकैप में 0.34% की तेजी आयी। वहीं एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.35% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रवार देखें तो केवल दो सूचकांकों को छोड़ कर बाकी सभी हरे निशान में रहे। बीएसई के तेल-गैस सूचकांक में सत्र के अंत में 0.15% की गिरावट दर्ज हुई। साथ ही एफएमसीजी भी 0.39% नीचे आया। दूसरी ओर ऑटो (1.15%), बीएसई बैकिंग (0.70%), रियल्टी (0.66%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.51%), पावर (0.30%), हेल्थकेयर (0.26%), कैपिटल गुड्स (0.19%), टीईसीके (0.14%), मेटल (0.06%) और आईटी (0.05%) हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन, 16 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख