शेयर मंथन में खोजें

आवास योजना की मंजूरी से हाउसिंग शेयरों में उछाल

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा साल 2022 तक सभी के लिए आवास योजना के फैसले पर मंजूरी से भारतीय बाजार में आज आवासीय ऋण के क्षेत्र से जुड़े शेयरों में तेज बढ़त देखने को मिल रही है। शहरी गरीबों एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो को आवास ऋण पर ब्याज सब्सिडी बढ़ा कर 6.50% करने से अब उन्हें सस्ते मकान उपलब्ध होंगे।
आने वाले सात सालों में शहरी इलाकों में 2 करोड़ नये मकान बनाने के लिए राष्ट्रीय शहरी आवास मिशन के तहत विभिन्न मदों के अंतर्गत एक लाख रुपये से 2.30 लाख रूपये के दायरे में केंद्रीय सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। वर्तमान में 10.50% की ब्याज दर के साथ 15 साल की पुनर्भुगतान अवधि के छह लाख रुपये के स्वीकार योग्य ऋण पर ईएमआई 6,632 रूपये बैठती है। सीसीईए (CCEA) द्वारा ऋण से जुड़ी 6.50% की ब्याज सहायता देने के फैसले से ईएमआई घटनकर 4,050 रूपये पर आ जायेगी। 
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आज 4.4% की बढ़त देखने को मिली। इस समय ये शेयर 3.22% की बढ़त के साथ 429 रुपये पर है। साथ ही जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस 3.59% की बढ़त के साथ 218 रुपये, गृह फाइनेंस 6.21% की बढ़त के साथ 247 रुपये, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.64% की बढ़त के साथ 597 रुपये और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन (एचडीएफसी) के शेयर 1.13% की बढ़त के साथ 1213 रुपये पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन,18 जून 2015 )
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख