शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट

सरकार द्वारा शासुन केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स (Shasun Pharmaceuticals) कंपनी के अनिवासी और निवासी इक्विटी शेयरधारकों को शेयर जारी करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के चलते स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयरों में आज 5% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में इसके शेयर ने 5.4% की उच्चतम गिरावट का स्तर छुआ।
सरकार ने कल विलय योजना के तहत शासुन केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के गैर निवासी और निवासी इक्विटी शेयरधारकों को स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयर जारी करने का प्रस्ताव को ठुकरा दिया। दूसरी ओर, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, बायोकॉन का अनुसंधान सेवाओं और चिकित्सा उपकरणों फर्मों सहित चार फार्मो के द्वारा 4,000 करोड़ रुपये की राशि के प्रस्ताव को कल सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है।
सितम्बर 2014 में स्ट्राइड्स आर्कोलैब और शासुन केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स ने अपने विलय की घोषणा करते हुये कहा था कि यह विलय एक इकाई का निर्माण करेगा जो 2,500 करोड़ रुपये के ऊपर के कारोबार के साथ शीर्ष 15 में सूचीबद्ध घरेलू दवा निर्माताओं में शामिल होगा। (शेयर मंथन, 18 जून 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख