शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 4 अंकों में पहुँचने के करीब

ril logoरिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 41वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद से ही इनके शेयरों की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुरू हुआ है, जो आज भी जारी है। पिछले एक सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में लगभग 12% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज शुरुआती कारोबार में ही इस शेयर में 1% की बढ़त देखने को मिली, जिसके चलते इस समय इसके शेयर 12 रुपये या 1.21% की तेजी के साथ 991 के स्तर पर हैं।
यह सिलसिला जारी रहा तो रिलायंस के शेयर की कीमत जल्दी ही 1,000 के पार जा सकता है। पिछले साल 3 नवंबर 2014 को आखिरी बार यह चार अंकों में था। आज शुक्रवार के कारोबार में यह बाजार खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही 995 के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया था। 
दिसंबर तक कंपनी की 4जी दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत हो जाने की सूचना के चलते निवेशकों में इस शेयर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में क्षमता विस्तार जल्दी पूरा होने के बाद अच्छी कारोबारी संभावना के चलते भी यह तेजी देखने को मिल रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो को आज पूरे देश में मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) के रूप अस्थायी लाइसेंस मिल गया है, जिससे अब यह टेलीविजन चैनलों का एक राष्ट्रव्यापी वितरक बनने के करीब है। (शेयर मंथन, 19 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख