शेयर मंथन में खोजें

रक्षा लाइसेंस से प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (Premier Explosives) के शेयर में 16% तक की उछाल

औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (DIPP) से औद्योगिक लाइसेंस प्राप्त करने के बाद प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (Premier Explosives) के शेयरों में शुक्रवार को 15.91% तक की बढ़त देखने को मिली है। बाजार बंद होने से लगभग आधे घंटे पहले इसके शेयर 29 रुपये या 12% की उछाल के साथ 274 रुपये पर है। यह लाइसेंस विभिन्न रक्षा उत्पादों के निर्माण लिए मिला है। 
पिछले महीने कंपनी को तेलंगाना के कई राज्यों में रक्षा और बमों से संबंधित गोला बारूद, कैलिबर रॉकेट, मिसाइलों और कारतूस विस्फोटक के निर्माण के लिए डीआईपीपी से लाइसेंस प्राप्त हुआ था। प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. एन. गुप्ता ने अपने एक बयान में साझा किया कि कंपनी के पास इस समय 500 करोड़ रुपये की राशि आरक्षित है और कोई भी कर्ज नहीं है। (शेयर मंथन,19 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख