शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार मजबूत, सेंसेक्स 200 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी दिन भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,207 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,201 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,405 और निफ्टी ने 8,250 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 200 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 27,316 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 8,225 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.58% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.28% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.69% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.41% ऊपर पहुँचा।  
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज रियल्टी (0.38%), पावर (0.29%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.04%) को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। तेल-गैस (1.12%), बैकिंग (0.34%), एफएमसीजी (0.78%), ऑटो (0.23%), मेटल (1.25%), टीईसीके (0.49%), कैपिटल गुड्स (0.92%), आईटी (0.52%) और हेल्थकेयर में (0.40)% की बढ़त दर्ज हुई। (शेयर मंथन,19 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख