शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को अमेरिकी बाजार मजबूत, आज एशिया में भी तेज शुरुआत

ग्रीस और उसके ऋणदाताओं के बीच भुगतान की चूक (डिफॉल्ट) से बचने के लिए किये जाने वाले समझौते की संभावना के चलते सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) वर्ष 2000 के उच्चतम स्तर को भी पार करते हुए अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 103 अंक या 0.58% की मजबूती दर्ज कर 18,120 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 37 अंक या 0.72% की बढ़त के साथ 5,154 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 22 अंक या 0.61% की तेजी रही और यह 2,123 के स्तर पर पहुँचा। 
हफ्ते के दूसरे दिन आज भी एशियाई बाजारों ने तेजी के साथ शुरुआत की है। ज्यादातर बाजार हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.48%, हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.42% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.42% ऊपर चल रहे है। चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.11% की हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 23 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख