शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स (Sensex) 74 अंक पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकेत बेहतर होने का असर दिखाई दिया।

आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,760 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,377 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,882 और निफ्टी ने 8,398 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 74 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 27,804 पर बंद हुआ। निफ्टी 28 अंक या 0.34% की बढ़त के साथ 8,382 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.08% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.45% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.31% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.14% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई आईटी में (1.08%), टीईसीके में (0.76%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल में (0.44%) की गिरावट को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। मेटल (1.71%), कैपिटल गुड्स (1.41%), तेल-गैस (0.83%), रियल्टी (0.33%) और बैकिंग में (0.33%) की तेजी दर्ज हुई। वहीं एफएमसीजी (0.28%), पावर (0.24%), ऑटो (0.14%) और हेल्थकेयर भी (0.14)% ऊपर चढ़ा। (शेयर मंथन, 23 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख