शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी, निफ्टी 8400 के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है जिसके चलते भारतीय बाजार ने आज सुबह तेजी के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक या 0.33% की उछाल के साथ 27,895 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में (Nifty) इस समय 23 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 8,405 के स्तर पर चल रहा है। आज निफ्टी लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद ही 8,412 के स्तर को पार कर गया।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.23% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.28% ऊपर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.28% की गिरावट है जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.17% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई ऑटो की (0.34%) गिरावट को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। हेल्थकेयर (1.28)%, एफएमसीजी (0.99%), पावर (0.38%), आईटी (0.27%) और रियल्टी में (0.26%) की तेजी है। वहीं टीईसीके (0.21%), बैकिंग (0.16%), तेल-गैस (0.08%), कैपिटल गुड्स (0.07%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.05%) और मेटल भी (0.03%) ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख