शेयर मंथन में खोजें

दवा बिक्री की मंजूरी से कैडिला हेल्थकेयर के शेयर 3% तक उछले

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से पाइराइडोस्टिगमाइन ब्रोमाइड (Pyridostigmine Bromide) टैबलेट बेचने की मंजूरी मिलने के बाद दवा कंपनी जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) के शेयर भाव 3% तक बढ़े हैं।

यह टैबलेट मस्तिष्क संबंधी विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। जाइडस कैडिला ने एक बयान में कहा है कि कंपनी को 60 मिलीग्राम की पाइराइडोस्टिगमाइन ब्रोमाइड यूएसपी टैबलेट के विपणन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US Food and Drug Administration -USFDA) से अंतिम मंजूरी मिल गयी है। आईएमएस स्वास्थ्य आँकड़ों के मुताबिक 2015 में इन गोलियों की 27.9 अमेरिकी डॉलर तक की बिक्री का अनुमान है। बाजार बंद होने से लगभग एक घंटे पहले जाइडस कैडिला के शेयर 25 रुपये या 1.46% की बढ़त के साथ 1,752 रुपये पर थे। (शेयर मंथन, 24 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख