शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की और इसके बाद बेहद छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ चल रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के चलते आज सुबह वैश्विक संकेत अच्छे नहीं थे। वहीं आज वायदा कारोबार में निपटान (सेट्लमेंट) का भी दिन है।
शुरूआती लगभग डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 34 अंक या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 27,764 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में 8,336 पर खुला निफ्टी (Nifty) इस समय केवल 1 अंक या 0.01% की नाम-मात्र की बढ़त के साथ 8,362 पर चल रहा है। यह लगातार लाल और हरे निशान के बीच झूल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.08% की बढ़त दिखायी दे रही है और बीएसई स्मॉलकैप 0.10% ऊपर चल रहा है, एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.05% की गिरावट है और सीएनएक्स स्मॉलकैप भी 0.12% नीचे चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स (0.81%), तेल-गैस (0.46%), हेल्थकेयर (0.34)%, पावर (0.32%), मेटल (0.20%), रियल्टी (0.17%) और ऑटो (0.11%) हरे निशान में हैं। वहीं आईटी में (-0.66%), कंज्यूमर ड्यूरेबल में (-0.53%), एफएमसीजी (-0.41%), टीईसीके (-0.38%) और बैकिंग (-0.18%) नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख