शेयर मंथन में खोजें

खनन परियोजना में बाधा से अदाणी के शेयर 4% तक गिरे

ग्रेट बैरियर रीफ स्थित बंदरगाह से ऑस्ट्रेलिया से भारत कोयला निर्यात करने की परियोजना के सिलसिले में आवश्यक मंजूरी हासिल करने में विलंब के चलते अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में गुरुवार को इंट्रा डे कारोबार में 4.12% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में करमाइकल कोयला खदान में इंजीनियरिंग का काम रोक दिया गया है और अहमदाबाद स्थित समूह पाँच साल तक विकास के बाद भी परियोजना शुरू न हो पाने के बाद अब बजट और रणनीति में संशोधन कर रहा है। अदाणी ने देरी के संकेत देते हुए कहा है कि इस परियोजना की मंजूरी काफी गम्भीर हो गयी है। अदाणी की योजना क्वींसलैंड के साथ एक लंबी अवधि के भविष्य का निर्माण की थी जिसके तहत 10,000 नौकरियाँ और 22 बिलियन डॉलर रॉयल्टी और करों में वितरित किया जाना था हालांकि अब ये निवेश फिर से सामुदायिक सेवाओं में किया जायेगा। हम विकास और मंजूरी के पाँचवें वर्ष में हैं और इस समय इस योजना को अंतिम रूप से मंजूरी मिलना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस निराशाजनक संकेत के चलते गुरुवार दोपहर के कारोबार में इस समय अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.75 रुपये या 2.84% की गिरावट के साथ 94.25 के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 25 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख