शेयर मंथन में खोजें

सूचना प्रोद्यौगिकी (Information Technology) शेयरों में भारी गिरावट

तेज बिकवाली के चलते आज ज्यादातर सूचना प्रोद्यौगिकी शेयरों में गिरावट आयी है। इसका मुख्य कारण चौथी तिमाही में आये निराशाजनक परिणाम भी हैं।

इसके चलते एचसीएल टेक्नोलॉजी (HCL Technologies), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software) और एनआईआईटी टेक्नोलॉजी (NIIT Technologies) जैसे ही कई अन्य शेयरों में 1 से 3% तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं वित्तीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर प्रवर्तकों द्वारा अपनी हिस्सेदारी वापस लेने और लाभांश निरस्त करने की अफवाहों के चलते केपीआइटी टेक्नॉलजी (KPIT Technologies) के शेयर 14% की भारी गिरावट के साथ 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ पहुँचे। बाजार बंद होने के बाद इनके शेयर 9 रुपये या 9% की गिरावट के साथ 90.15 पर हैं। (शेयर मंथन, 25 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख