शेयर मंथन में खोजें

बिकवाली के चलते भारतीय बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्रीस और उसके कर्जदाताओं के बीच सुलह की कोशिश फिर विफल रहने के कारण इक्विटी निवेशकों ने जोखिम कम करना शुरू कर दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी।

इस वैश्विक दबाव के असर से और हफ्ते का का आखिरी कारोबारी दिन होने से बिकवाली का दौर चला, जिससे सेंसेक्स में लगातार गिरावट दर्ज होती गयी। हालाँकि आईटी कंपनी एक्सेंचर की सालाना आय में बढ़ोतरी के अनुमानों से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में लिवाली शुरू हो गयी और अंत में सेंसेक्स निचले स्तरों से सँभल कर 84 अंक या 0.30% की हल्की गिरावट के साथ 27,812 पर बंद हुआ। निफ्टी 17 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 8,381 के स्तर बंद हुआ। बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,881 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,394 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,921 और निफ्टी ने 8,409 के ऊपरी स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला जुला का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.03% की गिरावट दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.14% चढ़ा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.09% की तेजी दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.37% ऊपर चढ़ा ।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में मिला जुला रुख देखने को मिला। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.60%), आईटी (1.36%), रियल्टी (0.94%), टीईसीके (0.73%), ऑटो (0.42%) और हेल्थकेयर (0.19)% में बढ़त दर्ज हुई। वहीं कैपिटल गुड्स (-1.11%), मेटल (-0.91%), तेल-गैस (-0.94%), बैकिंग (-0.74%), पावर (-0.60%) और एफएमसीजी (-0.26%) लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख