शेयर मंथन में खोजें

कृषि संबंधित शेयरों में आज 11% तक की उछाल

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना को 50,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के चलते कृषि संबंधित शेयरों में आज 11% तक की उछाल देखने को मिली है। एडवांटा के शेयर ने आज 11% की बढ़त के साथ 525 रुपये के उच्च स्तर को छुआ।

दोपहर के कारोबार में इसके शेयर 25 रुपये या 5.23% की तेजी के साथ 498 रुपये पर है। शक्ति पंप्स और जैन इरिगेशन के शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली। दोपहर लगभग 1 बजे शक्ति पंप्स के शेयर 5.80 रुपये या 3.05% तेजी के साथ 196 रुपये पर कारोबार कर रहे है, वहीं जैन इरीगेशन सिस्टम्स के शेयर 1.70 रुपये या 4.44% की बढ़त के साथ 40 रुपये पर है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है। इस योजना के तहत 5 साल में सभी गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, साथ ही हर राज्य में सिंचाई योजना कमेटी गठित की जायेगी। इसके द्वारा जिला स्तर पर सिंचाई योजना की रिपोर्ट तैयार की जायेगी। (शेयर मंथन, 2 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख