शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) के शेयर में 7% की उछाल

कंपनी के संभावित अधिग्रहण की खबरों के चलते वित्तीय सेवा फर्म रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) के शेयर में आज 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर ने आज 7.25% की उछाल के साथ 340.20 रुपये के स्तर को छुआ।

बाजार बंद होने से एक घंटे पहले इसके शेयर 12.80 रुपये या 4% बढ़त के साथ 330 रुपये पर है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के अधिग्रहण के लिए निजी इक्विटी समूह अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट (Apollo Global Management) और बैरिंग एशिया (Baring Asia) आगे आये हैं। इस बीच बीएसई ने अपोलो और बैरिंग रेलिगेयर के दौड़ में आगे होने की खबर पुष्टि के लिए रेलिगेयर इंटरप्राइजेज से स्पष्टीकरण की मांग की है। (शेयर मंथन, 2 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख