शेयर मंथन में खोजें

विकास दर (GDP) अनुमान घटने के चलते भारतीय बाजार में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने आज चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर (GDP) अनुमान को 8% से घटाकर 7.8% कर दिया है। इसके चलते लगातार दो दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 28,100 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,472 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 28,116 और निफ्टी ने 8,479 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 75 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 27,946 पर बंद हुआ। निफ्टी 8 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 8,445 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.49% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.57% ऊपर चढ़ा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.83% की तेजी दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.36% ऊपर चढ़ा ।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में मिला-जुला रुख देखने को मिला। तेल-गैस (0.86%), ऑटो (0.44%), टीईसीके (0.30%), एफएमसीजी (0.28%), बैकिंग (0.08%) और पावर (0.07%) में बढ़त दर्ज हुई। वहीं मेटल (-0.62%), आईटी (-0.41%), हेल्थकेयर (-0.40%), रियल्टी (-0.19%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.13%) और कैपिटल गुड्स (-0.01%) लाल निशान में बंद हुये। (शेयर मंथन, 2 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख