शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, निफ्टी 8,490 के पार

bull 01भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।

शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स (Sensex) 172 अंक या 0.62% की उछाल के साथ 28,118 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 47 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 8,492 के स्तर पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.64% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.78% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.62% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.66% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। हेल्थकेयर (1.09)%, कैपिटल गुड्स (0.99%), पावर (0.97%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.88%), रियल्टी (0.84%) और एफएमसीजी (0.82%) में तेजी है। वहीं बैकिंग (0.62%), ऑटो (0.51%), तेल-गैस (0.42%), आईटी (0.08%), मेटल (0.06%), और टीईसीके भी (0.02%) ऊपर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख